Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीसीसीआई ने शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी इस पर शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

बीसीसीआई ने शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी इस पर शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
844335-jpejj

अगले महीने इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज खेलेगी. श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी है.

श्रीलंका दौरे के लिये भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को कहा कि यह मौका दिया जाना उनके लिये सम्मान की बात है.

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी जो कोलंबो में खेल जायेंगे. चयनकर्ताओं ने श्रीलंका दौरे के लिये कई नये चेहरों को चुना क्योंकि मुख्य टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के लिये ब्रिटेन में होगी.

धवन ने सोशल मीडिया बेवसाइट ट्विटर के जरिए कप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी. धवन ने ट्वीट किया देश की अगुआई का मौका दिये जाने से सम्मान महसूस कर रहा हूं. आप सभी की शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया

Humbled by the opportunity to lead my country 🇮🇳 Thank you for all your wishes 🙏 pic.twitter.com/SbywALBTwZ

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) June 11, 2021

यह पहला मौका है जब शिखर धवन टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. पैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने 34 टेस्ट, 145 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं. भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया.

सीरीज के लिये पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नितीश राणा, रूतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं. इसके अलावा पृथ्वी शॉ की भी टीम में वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर कर दिया गया था.

साथ ही आपको यह भी बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में हैं. इंग्लैंड में टीम इंडिया 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी.

अगस्त-सितंबर में इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. कोविड प्रोटोकॉल के चलते करीब 100 दिन तक भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड में ही रहेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश कोरोना के एक्टिव केस मामले में दुनिया में अब तीसरे स्थान पर
Next: उत्तर प्रदेश : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कसी कमर की तैयारी शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.