Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश कोरोना के एक्टिव केस मामले में दुनिया में अब तीसरे स्थान पर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश कोरोना के एक्टिव केस मामले में दुनिया में अब तीसरे स्थान पर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

कोरोना महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है. देश में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए

और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 40,981 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 1 अप्रैल को 81,466 केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में लगातार 30वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 11 जून तक देशभर में 24 करोड़ 96 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 34 लाख 33 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 62 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 93 लाख 59 हजार 155
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 79 लाख 11 हजार 384
कुल एक्टिव केस- 10 लाख 80 हजार 690
कुल मौत- 3 लाख 67 हजार 81

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 11,766 नए मामले सामने आए जबकि कुल मिला कर 2213 लोगों की मौत हो गयी. नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58 लाख 87 हजार 853 और मृतक संख्या 1 लाख 6 हजार 367 हो गयी है. इससे पहले 26 मई से 10 जून तक कोविड के 8074 मरीजों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना की चाल अब थमने लगी है. शुक्रवार को सात जिले ऐसे हैं जहां पर एक भी नया संक्रमित केस नहीं मिला है. यूपी में बीते दिन 619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 1642 लोग संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में कुल 11000 एक्टिव मरीज बचे हैं. मरीजों के ठीके होने की दर भी 98.1 प्रतिशत हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जीएसटी काउंसिल की आज 44वीं बैठक इसकी अध्यक्षता करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Next: बीसीसीआई ने शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी इस पर शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 53 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.