Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कसी कमर की तैयारी शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कसी कमर की तैयारी शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकों का दौर जारी है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. इस बीच एक और बड़ी खबर आई है.

उत्तर प्रदेश को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक नेताओं के बीच उत्तरप्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा हो रही है. उत्तर प्रदेश के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बता दें कि इससे पहले दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. योगी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर उनसे तकरीबन डेढ़ घंटे चर्चा की थी. शाह के साथ बैठक में योगी ने उन्हें ‘प्रवासी संकट समाधान’ रिपोर्ट की एक प्रति भी दी.

अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी. दोनों नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की थी.

Post navigation

Previous: बीसीसीआई ने शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी इस पर शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया
Next: उत्तराखंड डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत होने पर की सभी से कोरोना टीका लगवाने की अपील

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.