Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत होने पर की सभी से कोरोना टीका लगवाने की अपील
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तराखंड डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत होने पर की सभी से कोरोना टीका लगवाने की अपील

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
coronavirusvaccine2-1612238988

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अब तक राज्य पुलिस के 13 जवानों की मौत हुई है.

कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में डयूटी करते हुए प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में कुछ पल का मौन रखा गया.

पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 की पहली लहर में आठ जवानों की जबकि दूसरी लहर में पांच जवानों की मृत्यु हुई. उन्होंने कहा संकट के समय में जरूरतमंदों के लिए उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूला जा सकता.

कुमार ने आगे कहा कि दूसरी लहर के दौरान यद्यपि ज्यादा पुलिसकर्मी महामारी से संक्रमित हुए, लेकिन टीकाकरण के कारण वह काफी हद तक सुरक्षित रहे.

उन्होंने पुलिसकर्मियों से जल्द से जल्द अपने सभी करीबी रिश्तेदारों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगवाने तथा संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार रहने को कहा.

वहीं, राज्य में शुक्रवार को 287 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई और 21 अन्य ने महामारी से दम तोड़ दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीडि़त दो और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 336153 हो चुकी है.

ताजा मामलों में सर्वाधिक 93 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 44, पिथौरागढ में 37, चंपावत में 26 और बागेश्वर में 15 मामले सामने आए.

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 6909 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5277 हैं जबकि 318235 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कसी कमर की तैयारी शुरू
Next: कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के इन जिलों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.