Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Realme X7 Max 5G फ़ोन को मिल रही बेस्ट डील जाने ऑफर ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Realme X7 Max 5G फ़ोन को मिल रही बेस्ट डील जाने ऑफर ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज से Big Saving Days सेल शुरू हो गई है. 16 जून तक चलने वाली सेल में कई बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर छूट दी जा रही है. अगर सेल की बेस्ट डील की बात की जाए तो Realme X7 Max 5G पर अच्छा ऑफर दिया जा रहा है.

फ्लिपकार्ट के मुताबिक स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड के तहत फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को महज 18,910 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च के समय कीमत 26,999 रुपये रखी गई थी. फोन पर आठ हजार रुपये तक की छूट मिल रही है.

Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन में 6.43 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

ये फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप बढ़ा भी सकते हैं.

फोटोग्राफी की बात करें तो Realme X7 Max 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा Sony IMX682 के साथ 64 मेगापिक्सल का है.

जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. वहीं 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन में पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी के मुताबिक फोन की बैटरी महज 16 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Realme X7 Max 5G का भारत में Vivo V20 Pro से मुकाबला है. इस फोन में 6.44-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो AMOLED पैनल के साथ आती है. इसमें आपको दो सेल्फी कैमरा भी नज़र आएंगे.

फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इस फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 755G का प्रोसेसर दिया गया है. 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है.

Vivo V20 Pro में 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8MP का एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है. इसमें 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी है. इसके अलावा 44MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन
Next: दुनियाभर में कोरोना के पिछले 24 घंटे में आये 3 लाख 55 हजार 709 नए मामले

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.