Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनियाभर में कोरोना के पिछले 24 घंटे में आये 3 लाख 55 हजार 709 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

दुनियाभर में कोरोना के पिछले 24 घंटे में आये 3 लाख 55 हजार 709 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
People wait in line COVID-19 test

Lawrence:EMT Lori Ann Goode, right, administers a COVID-19 test to a woman as people wait in line, Thursday, Dec. 3, 2020, in Lawrence, Mass.AP/PTI Photo(AP04-12-2020_000006B)

दुनियाभर में कोरोना के मामलों में अब भी कमी देखने को नहीं मिल रही है. वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 55 हजार 709 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 63 लाख 89 हजार 53 हो गई है.

कोरोना का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय बना हुआ है. हालांकि, कई देशों के रोजाना मामलों में कमी देखने को मिल रही है. पहले की तुलना में मौतों के कुल आंकड़ों में भी कमी देखने को मिली है.

इसके अलावा, रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिला है. बता दें कि दुनिया में अब इस वायरस के संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 16 करोड़ 34 लाख 8 हजार 820 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9,714 मरीजों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को भारत में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं, 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. शुक्रवार को 40,981 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 1 अप्रैल को 81,466 केस दर्ज किए गए थे.

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 9,427 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 15 हजार 873 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 308 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि अब अमेरिका में कोरोना से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 6 लाख 14 हजार 955 हो गई है.

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 75 हजार 778 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 2,008 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 29 हजार 463 हो गई है.

पिछले 24 घंटे में रूस में 13 हजार 510 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 399 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 75 हजार 722 हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Realme X7 Max 5G फ़ोन को मिल रही बेस्ट डील जाने ऑफर ?
Next: 60 साल से नीचे की उम्र वालों के लिए एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल पर लगी रोक : इटली

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.