Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में दिल्ली समित इन राज्यों में शुरू हुईं ऑनलाइन स्कूल क्लासेस जाने ?
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • साहित्य

देश में दिल्ली समित इन राज्यों में शुरू हुईं ऑनलाइन स्कूल क्लासेस जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जमकर कहर ढाया. इस दौरान छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए थे यहां तक कि ऑनलाइन क्लासेस भी रोक दी गई थीं.

अब जब कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है तो कई राज्यों ने स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस एक बार फिर शुरू कर दी हैं. यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में वर्चुअल मोड में कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं वहीं कई राज्य समर वेकेशन खत्म होने के बाद छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर देंगे.

उत्तर प्रदेश- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप के धीरे-धीरे कम होने के बाद यूपी के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं. प्राइमरी सेक्शन को छोड़कर सभी छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है.

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 10 जून से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हैं. बता दें कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा एकेडमिक सेशन 2021-22 के लिए विभिन्न कक्षाओं में नामांकित स्टूडेंट्स के लिए सेशन वाइज ऑनलाइन क्लासेस का टाईम-टेबल व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए भेजा जा चुका है.

केरल- केरल राज्य में भी छात्रों के शैक्षणिक सत्र के हो रहे नुकसान को देखते हुए 1जून से स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी गई हैं. वर्चुअल मोड में शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे हैं .

मध्य प्रदेश- कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद और गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के चलते अब मध्य प्रदेश में भी एक बार फिर स्टूड़ेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने की तैयारी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक 15 जून से प्रदेश के स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा रही हैं.

ओडिशा- कोविड महामारी के कारण वर्तमान शैक्षणिक सत्र से स्कूलों के फिर से खुलने की संभावना के साथ, ओडिशा सरकार ने 21 जून से वीडियो-स्ट्रीमिंग वेबसाइट YouTube पर विभिन्न कक्षाओं के स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा था कि कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10.45 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा. इस दौरान 30 मिनट की अवधि के साथ प्रतिदिन चार क्लासेस आयोजित की जाएंगी.

पंजाब- पंजाब के स्कूलों में 23 जून तक गर्मियों की छुट्टियां हैं. यहां जुलाई से छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी.

महाराष्ट्र- कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र रहा है. कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राज्य में स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे. वहीं अब जब वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है और कोरोना संक्रमण के मामलों में भी कमी दर्ज की जा रही है तो महाराष्ट्र में भी स्कूल-कॉलेज में जून के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन क्लासेस शुरू किए जाने की संभावना है.

बिहार- कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद बिहार राज्य के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो चुकी हैं. ऑनलाइन क्लासेज के जरिए छात्रों को विभिन्न कोर्स की पढ़ाई कराई जा रही है.

इन राज्यों के अलावा कई अन्य राज्य भी इस महीने या जुलाई में स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देंगे. दरअसल कई राज्यों में अभी भी समर ब्रेक चल रहा है. गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी.

Post navigation

Previous: मुंबई : घाटकोपर इलाके में एक नीले रंग की गाड़ी अचानक जमीन में समाई
Next: बिहार अररिया में थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ला रहे 90 किलो गांजा को किया बरामद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.