Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार अररिया में थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ला रहे 90 किलो गांजा को किया बरामद
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार अररिया में थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ला रहे 90 किलो गांजा को किया बरामद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

एसपी हृदयकांत के निर्देश पर चले विशेष अभियान में रविवार को जोकीहाट थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए जा रहे 90 किलो गांजा को बरामद किया.

कार की डिक्की में लगे साउंड सिस्टम में 24 पैकेट गांजा को छुपाकर रखा गया था. मामले में पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने यह जानकारी दी.

एसपी हृदयकांत ने मासिक अपराध गोष्ठी में रविवार को नशा और नशेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश जिले के सभी थानेदारों को दिया था. इसी क्रम में जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद को सूचना मिली

कि सिलीगुड़ी से जोकीहाट के रास्ते एक कार से गांजा समस्तीपुर भेजा जा रहा है. सूचना के बाद स्वयं थानाध्यक्ष और पुलिस बल वाहन जांच में जुट गए. इसी दौरान पहले से मिले कार्यक्रम नंबर के आधार पर एक गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया .

कार की तलाशी ली तो पहली बार में पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने सोर्स से फिर से बात की और पुख्ता रिपोर्ट होने की बात कही.

दोबारा पुलिस ने गहनता से जांच की तो पीछे के डिक्की में लगे साउंड बॉक्स को खोला तो उसमें से 14 बड़े और 10 छोटे पैकेट मिले जिसका कुल वजन 90 किलो से अधिक है.

गांजा तस्करी के मामले में जोकीहाट थाना पुलिस ने ड्राइवर समेत दो को गिरफ्तार कियय है जिसमें एक गाड़ी का ड्राइवर अमरजीत पासवान जो वैशाली जिले के जंदाहा का रहने वाला है

जबकि दूसरा विकास कुमार गुप्ता समस्तीपुर के चकलालसाही का रहने वाला है. गांजा की डिलीवरी समस्तीपुर में मुसरीघरारी के एचपी और इंडियन पेट्रोल पंप के बीच दिया जाना था. कोई रंजीत कुमार नाम का व्यक्ति वहां आकर गाड़ी समेत गांजा ले जाने वाले था.

एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सिलीलुड़ी बाजार के समीप एक ढाबा से पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला दीपक कुमार गाड़ी लेकर अकेले गया था. करीब तीन घंटे बाद गाड़ी को वापस दे गया. इसके बाद अमरजीत पासवान गाड़ी लेकर विकास गुप्ता के साथ समस्तीपुर के लिए निकला.

बंगाल से बिहार में होने वाले गांजा की तस्करी में मामा और भांजा की जोड़ी काम कर रही है. पश्चिम बंगाल के 24 परगना में जहां मामा गांजा को उपलब्ध कराता है.

वहीं बिहार समस्तीपुर के सिरदिलपुर में बैठा भांजा पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर बिहार के अन्य इलाकों में तस्करी करवाता है. मामा-भांजा की जोड़ी पुलिस की तफ्तीश में पता लगी है.

Post navigation

Previous: देश में दिल्ली समित इन राज्यों में शुरू हुईं ऑनलाइन स्कूल क्लासेस जाने ?
Next: दिल्ली में आज से अनलॉक 50 % क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो जाने और क्या-क्या खुलेगा ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.