Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में आज से अनलॉक 50 % क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो जाने और क्या-क्या खुलेगा ?
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में आज से अनलॉक 50 % क्षमता के साथ चलेगी मेट्रो जाने और क्या-क्या खुलेगा ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
delhi_metro

दिल्ली में अनलॉक पार्ट 3 का एलान कर दिया गया है जिसके तहत कई चीजों में रियायत दी गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अनलॉक की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्तिथि सुधर रही है.

अब हम धीरे-धीरे एक्टिविटी शुरू कर रहे हैं. जिसके तहत कई चीजों को पूरी तरह से खोला जाएगा, कुछ चीजे पूरी तरह से बंद होगी और कुछ को पाबंदियों के साथ खोला जाएगा.

क्या-क्या खुलेगा-

सरकारी दफ्तर में ग्रेड-1 ऑफिसर 100% क्षमता से काम करेंगे और बाकी स्टाफ 50% ऑफिस में और 50% वर्क फ्रॉम होम करेंगे
प्राइवेट दफ्तरों को 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोला जा सकेगा
सभी स्टैंड अलोन शॉप, नेबरहुड शॉप, रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स की दुकानें बिना ऑड इवन नियम के सभी दिनों पर खुलेंगी
मार्केट, मार्केट काम्प्लेक्स, मॉल और रेस्टोरेंट को एक हफ्ते के लिए ट्रायल बेसिस पर 20 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति है
रेस्टोरेंट 50 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे
50% वेंडर्स के साथ एक जोन में एक दिन में एक साप्ताहिक बाजार खोलने की इजाजत है
दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलेगी
दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों को अधिकतम 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ चलाया जा सकता है
ऑटो और रिक्शा में 2 यात्री, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फट-फट सेवा में अधिकतम 2 यात्री, मैक्सी कैब में 5 यात्री और RTV में अधिकतम 11 यात्रियों को एक साथ यात्रा करने की इजाजत है

क्या बंद रहेगा-

स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, सांस्कृतिक, त्योहारों से सम्बंधित आयोजनों पर पाबंदी होगी|स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, बैंक्वेट, ऑडिटोरियम, असेम्बली हॉल, स्पा, जिम, योग संस्थान, पब्लिक पार्क, गार्डन पूरी तरह से बंद रहेंगे.

अन्य नियम

सड़क के किनारे साप्ताहिक बाजार लगाने की इजाजत नहीं है
शादी में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते और सिर्फ कोर्ट या घर पर ही शादी समारोह की इजाजत है
अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते
धार्मिक स्थलों को खोला जा सकेगा लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं है
50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी.

राजधानी में कोविड-19 के नये मामलों में कमी आने के साथ हालात बेहतर हो रहे हैं, जिसको देखते हुए सात जून से दिल्ली मेट्रो सेवा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किया गया था. मेट्रो में यात्रा के दौरान लोगों को ट्रेन में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार अररिया में थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से ला रहे 90 किलो गांजा को किया बरामद
Next: हिमाचल प्रदेश अच्छी खबर पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर की जरूरत को किया खत्म

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.