Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये जाने देश में आज कोरोना की क्या है ताजा स्थिति। …
  • देश
  • मुख्य समाचार

आइये जाने देश में आज कोरोना की क्या है ताजा स्थिति। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंद पड़ रही है. देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 74 दिनों बाद सबसे कम हैं. लगातार पांचवे दिन 70 हजार से कम केस आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 60,753 नए कोरोना केस आए और 1647 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 97,743 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 38,637 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

देश में लगातार 37वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 18 जून तक देशभर में 27 करोड़ 23 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 33 लाख टीके लगाए गए.

वहीं अबतक करीब 38 करोड़ 92 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 98 लाख 23 हजार 546
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 86 लाख 78 हजार 390
कुल एक्टिव केस- 7 लाख 60 हजार
कुल मौत- 3 लाख 85 हजार 137

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता भारत चाहता है कि कोरोना वायरस टीकों को निर्यात फिर से शुरू हो लेकिन जब तक उसकी घरेलू जरूरतें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वह ऐसा नहीं कर सकता. देश के कोविड-19 कार्यबल के प्रमुख ने शुक्रवार को यह बात कही.

भारत ने साल की शुरुआत में पर्याप्त मात्रा में टीके दिए थे, जब उसने अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया था. इसका सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि कई देशों ने ऐसा नहीं किया है. भारत ने जनवरी में 90 से अधिक देशों को टीकों का निर्यात करना शुरू किया था। लेकिन जब भारत में संक्रमण बढ़ गया तो निर्यात बंद हो गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : 36 घंटों से लगातार भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट किया जारी
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद बदायूं में सोत नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.