Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड : 36 घंटों से लगातार भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट किया जारी
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड : 36 घंटों से लगातार भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट किया जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से तमाम नदियों के साथ ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा पहुंचा है.

ऊपरी पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है तो वहीं, निचले इलाकों में प्रशासन की ओर से गंगा और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है.

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऋषिकेश में प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है.

वहीं, ऋषिकेश में पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा में सिल्ट की मात्रा काफी अधिक आ रही है जिससे चीला जल विद्युत परियोजना की टरबाइन जाम हो गई है.

चीला शक्ति नहर को बीती रात से बंद कर दिया गया था, जिससे चीला जल विद्युत परियोजना में बिजली उत्पादन का कार्य बंद हो गया है. चीला शक्ति नहर को खोले जाने पर ही विद्युत उत्पादन शुरू हो पाएगा. विद्युत उत्पादन ठप होने से सरकार को लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है.

इसके अलावा उत्तरकाशी में शुक्रवार को दिनभर भारी बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर तेजी बढ़ा है. कई गांवों के सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत आने वाला

8 किमी लंबा सौरा-सारी मोटर मार्ग मानसून की पहली बारिश में ही नाले में तब्दील हो गया है. मानसून की पहली बारिश में ही पूरी सड़क पर पानी बह रहा है. जिस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही ग्रामीणों ने बंद कर दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या 24 जून को दिल्ली में कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सर्वदलीय बैठक जाने ?
Next: आइये जाने देश में आज कोरोना की क्या है ताजा स्थिति। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.