Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगामी 24 जून को होने वाली बैठक को लेकर जम्मू कश्मीर में हो रहा बड़ा विवाद
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • राजनीति

आगामी 24 जून को होने वाली बैठक को लेकर जम्मू कश्मीर में हो रहा बड़ा विवाद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू कश्मीर के सभी बड़े राजनीतिक दलों की बैठक दिल्ली में बुलाई है. इस बैठक में बीजेपी कांग्रेस समेत प्रदेश के कई राजनीतिक दलों को न्योता भेजा गया है जिसमें पीडीपी और नासा कॉन्फ्रेंस भी शामिल है.

वहीं जम्मू से पैंथर्स पार्टी के सुप्रीमो भीम सिंह को भी इस बैठक में बुलाया गया है. लेकिन, इस बैठक के शुरू होने से पहले ही इस बैठक को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है और पैंथर्स पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार इस बैठक के बहाने कश्मीरी नेताओं और कश्मीर की जनता को खुश करने में लगी है. केंद्र सरकार पर जम्मू के राजनीतिक दलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए

हर्षदेव सिंह ने कहा कि जम्मू से सिर्फ पैंथर्स पार्टी को ही इस बैठक में बुलाया गया है जबकि कश्मीर में सक्रिय छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को भी इस बैठक में आने का न्योता दिया गया है.

पैंथर्स पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी इस बैठक में वही भाषा बोलेगी कि जो भाषा उन्हें दिल्ली में बैठे अपने नेताओं द्वारा दी गई होगी. वहीं कांग्रेस भी एक राष्ट्रीय दल है और वह जम्मू के लोगों का और जम्मू की भावनाओं का प्रधानमंत्री के समक्ष दोहरा नहीं रख सकते.

हर्षदेव सिंह ने कहा कि इस बैठक में और अपनी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों को भी बुलाया गया है और यह दोनों राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग से मान्यता नहीं मिली है.

उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर से बिना मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस बैठक में बुलाया गया है तो जम्मू में ऐसे दलों का नजरअंदाज क्यों किया गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: असम में दो से अधिक बच्चों के माता-पिता सरकारी योजनाओं के फायदे से रहेंगे वंचित : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
Next: उत्तर प्रदेश : मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर होगी शिक्षकों की भर्ती योगी सरकार ने किया एलान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.