Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर होगी शिक्षकों की भर्ती योगी सरकार ने किया एलान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • साहित्य

उत्तर प्रदेश : मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर होगी शिक्षकों की भर्ती योगी सरकार ने किया एलान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (2)

बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हज़ार पदों की शिक्षक भर्ती में जिन खाली पदों को भरने के लिए लंबे समय से अभ्यर्थी इंतज़ार कर रहे थे उन पर इसी महीने भर्ती पूरी होगी. इसे लेकर सीएम योगी के निर्देश पर समय सारिणी जारी कर दी गयी है.

एनआईसी द्वारा प्राप्त चयन एवं जनपद आवंटन सूची का प्रकाशन 26 जून को किया जाएगा. चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का जनपद स्तर पर परीक्षण 28 और 29 जून को किया जाएगा. इसके बाद 30 जून को पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किये जायेंगे.

69 हज़ार पदों की इस भर्ती में 1100 से अधिक पद तो अनुसूचित जनजाति के थे जो खाली रह गए. इसके अलावा और भी पद इस भर्ती में खाली बचे थे. जबकि बड़ी संख्या में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने इन पदों पर भर्ती की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए थे. इसी के तहत शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित की गई है.

इसमे लगभग 6000 सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की जाएगी. प्रदेश सरकार के अनुसार मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से पिछले चार साल में लगभग चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करायी गई हैं.

वहीं, इस भर्ती पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि, रोज़गार इस सरकार की प्राथमिकता में है. सरकरी नौकरी के अलावा प्राइवेट सेक्टर में भी लाखों भर्तियां की गई हैं. आगे भी मिशन रोज़गार जारी रहेगा.

Post navigation

Previous: आगामी 24 जून को होने वाली बैठक को लेकर जम्मू कश्मीर में हो रहा बड़ा विवाद
Next: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने राजधानी लखनऊ पहुंच की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.