Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

सैमसंग भारत में आज M-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी M32 लान्च करने के लिए तैयार है. इस फोन का वर्चुअल लॉन्च इवेंट नहीं होगा, बल्कि इसे सॉफ्ट लॉन्च के तहत अमेज़न इंडिया और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 12 बजे पेश किया जाएगा.

लॉन्चिंग से पहले सैमसंग ने कंफर्म कर दिया है कि गैलेक्सी M32 को 15,000 रुपये से कम के रेंज में पेश किया जाएगा. इसके अलावा लॉन्चिंग से पहले फोन के कुछ फीचर्स का भी पता चल गया है. आइए जानते हैं किन फीचर्स के साथ आएगा गैलेक्सी M32….

सैमसंग गैलेक्सी M32 में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, साथ ही इसमें डिस्प्ले के तौर पर FHD+ sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो कि 90Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा. कंपनी ने इस फोन को BINGEMONSTER टैगलाइन दी है

इसके अलावा सैमसंग ने ये भी कंफर्म किया है कि गैलेक्सी M32 में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंपनी ने भारत में गैलेक्सी M42 5G लॉन्च किया है.

इससे पहले भी फोन के कुछ फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी M32 में मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर भी दिए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन में 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है.

ये फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दो 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे.

जैसा कि सैमसंग ने बताया ये फोन 15,000 रुपये की रेंज में पेश किया जाएगा, तो ऐसे में ये फोन भारतीय बाज़ार में मौजूद रेडमी Note 10, रियलमी 8 5G, पोको M3 Pro 5G, Moto G40 Fusion जैसे स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है.

Post navigation

Previous: आज यानि 21 जून को है सबसे लंबा दिन जाने इसके पीछे क्या है वजह ?
Next: पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंचे दिल्ली दौरे पर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.