Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंचे दिल्ली दौरे पर
  • चंडीगढ़
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहुंचे दिल्ली दौरे पर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचने वाले हैं. कांग्रेस की कमेटी के सामने उनकी कल पेशी होगी. आलाकमान से जुड़ी जानकारी अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को दी जानी है.

ये कमेटी कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए बनाई गई थी. कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फैसला भी सुना सकती है.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हाल के हफ्तों में तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

इस कलह को दूर करने के मकसद से कांग्रेस आलाकमान ने एक कमेटी गठित की थी. इस कमेटी ने पंजाब सरकार के तमाम नेताओं से बातचीत की थी. 4 जून को कमेटी के समक्ष अमरिंदर सिंह पेश हुए थे और यह मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली थी.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले चार दिनों में, कांग्रेस के पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 100 से अधिक नेताओं से उनकी राय ली.

इनमें अधिकतर विधायक थे. खड़गे के अलावा कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?
Next: जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को किया ढेर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.