Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का करे पाठ
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का करे पाठ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

हनुमान जी अपने भक्तों पर आने वाले तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों को दूर करते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान बहुत जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं. उनकी पूजा पाठ में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती.

मंगलवार को उनकी पूजा के बाद अमृतवाणी और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली खुश होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए कोई हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो कोई सुंदर कांड का पाठ. वहीं कोई मंत्रों का जाप करता है. आइए जानते हैं कैसे करें हनुमान जी की पूजा और उन्हें खुश करने के उपाय.

-मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले ही उठना चाहिए. नित्यक्रिया और स्नान के बाद स्वच्छ होकर पूजा घर में जाकर बजरंगबली को प्रणाम करें. हनुमानजी को लाल फूल, सिंदूर, वस्त्र, जनेऊ चढ़ाएं.

-शाम को हनुमान जी के मंदिर या घर में बने हनुमान जी की मूर्ति के सामने साफ आसन पर बैठें. दीपक जलाएं. इसके अलावा उन्‍हें पुष्प अर्पित करें. हनुमान जी को पीले या लाल फूल विशेष प्रिय होते हैं. पूजा करने के बाद आप हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने का विशेष महत्व होता है.

-हनुमान जी को सिंदूर और वस्त्र चढ़ाने के बाद पूजास्थल की ठीक से एक बार और साफ करें और अगरबत्ती और धूप लगाएं. उसके बाद हनुमान जी को गेंदे की फूल की माला चढ़ाएं और पुष्प के साथ गुड़ चने का भोग लगाएं.

-माना जाता है कि सूर्योदय के बाद हनुमान जी की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न होते है. मंगलवार को मंगल ग्रह का दिन भी माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

ज्येष्ठ का महीना खत्म होने को है और आज इस महीने का आखिरी मंगलवार है. भगवान हनुमान जी की पूजा के लिए ज्येष्ठ मास बेहद ही खास माना गया है. आज भौम प्रदोष व्रत भी है.

मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के जीवन में आ रहे कष्ट दूर हो जाते हैं. लोग रोग मुक्त होते हैं. ऐसे में कुछ उपाय करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.

एक पात्र में चमेली के तेल लेकर उनके सामने रखें. इसके बाद मंगलवार व्रत कथा का पाठ करें. फिर हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करें. अंत में आरती करके बेसन के लड्डू, गुड़-चना और हलवे का भोग लगाएं. सबको प्रसाद बांटकर, खुद भी प्रसाद ग्रहण करें.

Post navigation

Previous: 22 जून जाने आज का पंचांग। ..
Next: पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज कैप्टन कांग्रेस पार्टी पैनल से करेंगे मुलाकात

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.