Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज कैप्टन कांग्रेस पार्टी पैनल से करेंगे मुलाकात
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश

पंजाब : मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज कैप्टन कांग्रेस पार्टी पैनल से करेंगे मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

पंजाब कांग्रेस में बढ़ती खींचतान के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दिल्ली में हैं. आज कैप्टन कांग्रेस पार्टी पैनल से मुलाकात करने वाले हैं. पैनल की अध्यक्षता राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं, जबकि हरीश रावत और जेपी अग्रवाल इसके सदस्य हैं. ये मुलाकात सुबह 11 बजे संभव है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य कांग्रेस में बदलाव से पहले सोमवार को अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा सहित पंजाब के कुछ नेताओं से मुलाकात की. आज उनके कुछ और नेताओं से मिलने की उम्मीद है.

असंतुष्ट नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा एक बार फिर मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बैठक का महत्व बढ़ गया है. सिद्धू ने कथित तौर पर कहा है कि वह चुनाव में इस्तेमाल होने वाले शो पीस नहीं हैं.

पंजाब यूनिट में गुटबाजी को हल करने के लिए गठित कांग्रेस पैनल ने 10 जून को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. सूत्रों ने कहा कि पैनल ने मुख्यमंत्री को हटाने की सिफारिश नहीं की है और कैप्टन अमरिंदर सिंह के अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने की संभावना है. इसके बजाय, पार्टी की राज्य इकाई में कई सुधारों का सुझाव दिया गया है.

हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू का भाग्य अभी भी स्पष्ट नहीं है. पैनल पंजाब कैबिनेट में उनकी वापसी चाहता है. अमरिंदर सिंह सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाए जाने के खिलाफ हैं, लेकिन उन्हें कैबिनेट में शामिल करने के लिए तैयार हैं. पैनल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू सहित पार्टी के सभी हितधारकों से मुलाकात की थी.

Post navigation

Previous: आज ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का करे पाठ
Next: लगभग 15 विपक्षी दलों को शरद पवार ने दिया निमंत्रण जाने वजह ?

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.