Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन दिनों को किया याद
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन दिनों को किया याद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

देश में 46 साल पहले आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल का एलान किया था. आपातकाल को भारत के इतिहास में काले दिनों के तौर पर याद किया जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन काले दिनों को याद किया और कांग्रेस पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि आपातकाल के उन काले दिनों को भुलाया नहीं जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतंत्र को कुचला.

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा आपातकाल के काले दिनों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. साल 1975 से 1977 के दौरान हमारे देश ने देखा कि किस तरह से संस्थाओं का विध्वंस किया गया.

आइए हम संकल्प लेते हैं कि भारत की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे और संविधान में तय किए गए मूल्यों के अनुसार रहेंगे.

इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक शेयर किया. इस पोस्ट में तस्वीरों के जरिए यह बताया गया है कि कैसे आपातकाल के दौरान गुरुदत्त की फिल्मों और किशोर कुमार के गाने तक बैन कर दिए गए थे.

The #DarkDaysOfEmergency can never be forgotten. The period from 1975 to 1977 witnessed a systematic destruction of institutions.

Let us pledge to do everything possible to strengthen India’s democratic spirit, and live up to the values enshrined in our Constitution.

— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2021

पीएम मोदी ने कहा इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतंत्र को कुचला. हम उन सभी महानुभावों को याद करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस बताया. उन्होंने कहा 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी.

असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए. नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश : कोरोना का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 7 मामले
Next: आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे कानपुर जानें क्या है पूरा कार्यक्रम ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.