Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे कानपुर जानें क्या है पूरा कार्यक्रम ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आ रहे कानपुर जानें क्या है पूरा कार्यक्रम ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर आ रहे हैं. राष्ट्रपति 27 जून यानी रविवार को अपने पैतृक गांव परौंख जाएंगे. कोविंद सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रेसीडेंशियल ट्रेन से कानपुर के लिये रवाना होंगे.

एक बयान में कहा गया कि ट्रेन कानपुर देहात के झिंझक और रुरा दो जगह रुकेगी, जहां राष्ट्रपति स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों से मुखातिब होंगे.

ऐसा 15 साल बाद हो रहा है जब कोई मौजूदा राष्ट्रपति रेल यात्रा करेंगे. इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून तक की रेल यात्रा की थी जहां उन्हें इंडियन मिलेट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होना था.

राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से आज कानपुर पहुंचेंगे. 26 जून को शहर में पुराने परिचित लोगों से मिलेंगे. 27 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हेलीकाप्टर से पैतृक गांव परौंख और पुखरायां कस्बा जाएंगे.

27 जून को करीब 3 बजे राष्ट्रपति पुखरायां से कानपुर के लिए रवाना होंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद 28 जून को सुबह 10:20 बजे प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ रवाना होंगे. कानपुर में राष्ट्रपति 60 घंटे से ज्यादा रहेंगे. लखनऊ से 29 जून को शाम 4:30 बजे एयरफोर्स के विमान से दिल्ली जाएंगे.

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. व्यवस्था संभालने के लिए उनके साथ 42 अधिकारियों का दल आएगा. ये सभी राष्ट्रपति भवन और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े शीर्ष अधिकारी होंगे.

इसके अलावा करीब 40-50 अफसरों का एक और दल होगा, जो सैलून में उनके साथ रहेगा और कुछ फ्लीट के तौर पर चलने वाली ट्रेन में रहेंगे. उनकी सुरक्षा में शल कमांडो के अलावा 10 जिलों की पुलिस फोर्स, आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इमरजेंसी की बरसी पर आपातकाल के उन दिनों को किया याद
Next: भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट को फिर शुरू करने का लिया निर्णय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.