Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई कैबिनेट की अहम् बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई कैबिनेट की अहम् बैठक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. बैठक दोपहर 12 बजे लोकभवन में होगी. इसमें एक दर्जन से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

यह प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों से संबंधित हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक, मंत्री परिषद की ये बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के तहत संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के क्रियान्वयन के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी प्रदान की है.

इस योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. इस संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी किया गया है.

मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना के अन्तर्गत उद्योग स्थापना के लिए 25 लाख रुपये एवं सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसमें राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था है.

इसके अलावा सीएम योगी पिछले दिनों दो दिनों के दिल्ली दौरे से लौटे है जहां सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है.

इसके चलते ये माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक में नीतिगत निर्णयों के बाद केंद्रीय नेतृत्व में सुझावों और निर्देशों को सरकार के स्तर पर अमल के लिए जरूरी दिशा निर्देश दे सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक हो सकती बारिश
Next: राष्ट्रपति के जनपद कानपुर नगर आगमन पर कानपुर सेण्ट्रल रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.