Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक हो सकती बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दोपहर तक हो सकती बारिश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित तराई के जिले में शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार की सीमा से सटे जिलों से लेकर प्रयागराज और इसके आसपास के कई जिलों में दोपहर तक बारिश की संभावना बनी हुई है.

इसके अलावा तराई के भी कई जिले बौछारों से सराबोर होंगे. अभी तक के अनुमान के अनुसार इसका असर लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा.

दोपहर तक अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर,रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में बारिश होने का अनुमान है.

फिलहाल पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड को बारिश के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. पश्चिमी यूपी में अभी तक कम ही बारिश देखने को मिली है. वैसे बारिश की रफ्तार पूरे प्रदेश में थोड़ी सुस्त हुई है.

24 जून को चार से पांच जिलों में ही बारिश दर्ज की गई. 24 जून को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सुल्तानपुर में 21 मिलीमीटर दर्ज की गई. दूसरे नंबर पर कानपुर रहा जहां 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा रायबरेली में 17 मिलीमीटर, जबकि मेरठ में 13.4 मिलीमीटर बारिश हुई.

उत्‍तर प्रदेश के इक्का-दुक्का जिलों में ही थोड़ी बारिश मिली. बाकी जगह धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रही. बारिश की रफ्तार भले ही धीमी हुई हो लेकिन मौसम खुशगवार बना हुआ है.

हवाओं के बदले रुख के कारण उमस में भी वैसी तीव्रता फिलहाल नहीं झेलनी पड़ रही है. बादलों के कारण धूप पूरे दिन नहीं निकल रही जिससे तापमान में भी बहुत बढ़ोतरी नहीं हो रही है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उसके नीचे ही दर्ज किया जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रिटेन, अमेरिका, रूस जैसे कई देशों में तबाही मचाने आया कोरोना का नया वैरिएंट
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाई कैबिनेट की अहम् बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.