Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्वोत्तर भारत में आज कुछ स्थानों पर होगी भारी बारिश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

पूर्वोत्तर भारत में आज कुछ स्थानों पर होगी भारी बारिश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी-दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण, गोवा और पूर्वोत्तर भारत में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है.

तटीय कर्नाटक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात, केरल के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम और उत्तर पूर्व राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

मानसून की गति धीमी पड़ने के बीच राजस्थान में बीते 24 घंटे में कई जगह हल्के से मध्यम तो एक दो जगह भारी बारिश दर्ज की गई. हालांकि राज्य के कई हिस्से तेज गर्मी की चपेट में हैं जहां सबसे अधिक तापमान फलौदी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में अनेक जगह मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम व भारी बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के पचपहाड़ में 103 मिमी दर्ज की गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने को बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए वैध है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में जून में अब तक सामान्य से लगभग 80 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस विधि से शनिदेव की पूजा करेंगे तो होंगी सभी मनोकामना पूर्ण
Next: महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत से मचा बवाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.