Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत से मचा बवाल
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत से मचा बवाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत होने का पहला मामला सामने आया है. रत्नागिरी में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गई है.

इस बीच महा विकास अघाड़ी सरकार ने शुक्रवार को पूरे महाराष्ट्र में लेवल-3 मानदंडों को लागू करने के साथ ही सख्त प्रतिबंध के संकेत दिए हैं. एफडीए मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगने ने चेताया है

कि संभावित तीसरी लहर में 50 लाख संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं, जिनमें से लगभग 8 लाख एक्टिव मामले होंगे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होगी.

उन्होंने आशंका जताई कि 10 फीसदी तक संक्रमित (5 लाख) बच्चे हो सकते हैं. उन्होंने लोगों से सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया. राज्य में तीन करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार हो चुका है, जो भारत में सबसे अधिक है, मगर तीसरी लहर की संभावना के बीच प्रदेश कोई भी कोताही नहीं बरतना चाह रहा.

महाराष्ट्र में अनलॉक-3 मानदंडों के तहत, सभी दुकानें शाम 4 बजे तक बंद हो जाएंगी. मॉल और सिनेमाघर बंद रहेंगे और लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर कड़ी रोक लगेगी.

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, कोविड संक्रमण के डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण रत्नागिरी की एक 80 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है. वर्तमान में राज्य में इसके लगभग 21 मामले हैं.

इनमें से रत्नागिरी में सबसे अधिक (9), उसके बाद जलगांव (7), मुंबई (2) और ठाणे, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में एक-एक मामला सामने आया है. इन जिलों के साथ ही राज्य के बाकी हिस्सों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

राज्य ने सभी को कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने के लिए और उल्लंघन के मामले में भारी दंड चुकाने को लेकर चेताया भी है. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि आने वाले दिनों में आरटी-पीसीआर परीक्षणों की संख्या बढ़ाई जाएगी.

टीकाकरण अभियान को एक बड़ा बढ़ावा दिया जाएगा. ऑक्सीजन (एलएमओ) के उत्पादन को मौजूदा 1,300 टन से बढ़ाकर 3,000 प्रतिदन किया जाएगा. सरकार ने सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य में टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग आएं.

Post navigation

Previous: पूर्वोत्तर भारत में आज कुछ स्थानों पर होगी भारी बारिश
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर करेंगे वर्चुअल बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.