Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन : स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कोरोना प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन जिसके बाद दिया इस्तीफा
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

ब्रिटेन : स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कोरोना प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन जिसके बाद दिया इस्तीफा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को एक पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया. उनकी हाल ही में ऑफिस को-वर्कर को किस करने की फोटो सामने आई थी और कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का आरोप लगा था.

इसको लेकर उनके ऑफिस के कर्मचारियों और लोगों में नाराजगी थी. हैनकॉक ने नियमों के उल्लंघन के लिए माफी भी मांगी थी. उनके इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री साजिद जाविद को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है.

हैनकॉक ने जॉनसन को लिखे पत्र में कहा इस महामारी में लोगों ने जो कुर्बानी दी है, हम उसके लिए ऋणी हैं. ऐसे में उनके साथ ईमानदार रहने की हमारी जिम्मेदारी बनती है. मैंने नियमों का उल्लंघन करके उन्हें निराश किया है जॉनसन ने कहा कि उन्हें हैनकॉक का इस्तीफा मिलने का दुख है और उन्हें अपनी सर्विस पर “बेहद गर्व” होना चाहिए.

हैनकॉक के सोशल डिस्टेंसिंग कोविड के नियमों को तोड़ने की बात स्वीकार करने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, हैनकॉक के समर्थन में खड़े थे लेकिन हैनकॉक को पद से हटाने का दबाव था.

विपक्षी दलों ने सरकार पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर पाखंड का आरोप लगाया. पार्टियों ने कहा कि कई लोगों पर ऐसे ही नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया था.

वहीं, हैनकॉक ने नियमों के उल्लंघन के लिए दोबारा माफी मांगी और कहा कि परिवार को और प्रियजनों ऐसी परिस्थिति में डालने के लिए वे माफी मांगते हैं और नियमों के उल्लंघन से लोगों को निराशा करने का उन्हें खेद है.

गौरतलब है कि ‘सन’ अखबार ने स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यालय में हैनकॉक और एक वरिष्ठ सहयोगी को गले मिलती तस्वीरें प्रकाशित की थी. उसने कहा कि सीसीटीवी तस्वीरें लॉकडाउन नियमों में ढील दिये जाने से 11 दिन पहले 6 मई को ली गई थीं. इसके बाद हैनकॉक ने नियमों के उल्लंघन बात स्वीकार की थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मन की बात के जरिए किया संबोधित
Next: उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की स्थिति से निपटाने के लिये तैयारियों का लिया जायजा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.