Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की स्थिति से निपटाने के लिये तैयारियों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की स्थिति से निपटाने के लिये तैयारियों का लिया जायजा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यात्रा से जुड़े लोगों के लिये कोरोना वायरस की अतिरिक्त खुराकों का प्रबंध करने के लिये कहा है. यही नहीं, चार धाम यात्रा से जुड़े उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के लिए भी ये निर्देश दिया है.

इसके अलावा टिहरी और पौड़ी के लिये भी वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक का कोटा रखा गया है. चूंकि ये सभी जिले चार धाम यात्रा के रास्ते में आते हैं, इसलिये विशेष सावधानी बरती जा रही है. इन सभी जिलों के लिये पांच हजार खुराक अतिरिक्त रखी जाएंगी. वहीं, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उत्तरकाशी को 10 हजार अतिरिक्त खुराकों दी गई हैं.

गौरतलब है कि, प्रदेश सरकार एक जुलाई से प्रदेश के तीन जिले चमोली, रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी के स्थानीय लोगों के लिए चारधाम यात्रा शुरू कर रही है और 11 जुलाई से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को खोल रही है.

वहीं, हिमालय में पांचवें धाम के रूप में स्थापित हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए अभी नहीं खुलेंगे. चार धाम यात्रा के तहत हिंदू श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन करते हैं. सर्दियों में पवित्र धाम के कपाट बंद कर दिये जाते हैं, वहीं, गर्मियों के दौरान इसे खोल दिया जाता है.

Post navigation

Previous: ब्रिटेन : स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कोरोना प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन जिसके बाद दिया इस्तीफा
Next: उत्तर प्रदेश : बागपत में हुआ बड़ा सड़क हादसा कई लोग हुए घायल

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.