Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लिया उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

क्या बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लिया उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि वे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन करेंगी.

उन्होंने ट्वीट करते हुये ऐसी खबरों का सिरे से खारिज कर दिया. अपने ट्वीट में बसपा सुप्रमो ने कहा कि, ये भ्रामक और तथ्यहीन खबरें हैं, इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है.

3. बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़न्त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर ही अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बना दिया गया है। 3/4

— Mayawati (@Mayawati) June 27, 2021

इसके अलावा उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि, इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा फिर से यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आम चुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी.

वैसे इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा फिरसे यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आमचुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी।

1. मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है। 1/2

— Mayawati (@Mayawati) June 27, 2021

बीएसपी सुप्रीमो ने लगातार चार ट्वीट करते हुये अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि, बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़न्त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर ही अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बना दिया गया है.

गौरतलब है कि, शनिवार को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन करेंगी. हालांकि, बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर इन खबरों पर विराम लगा दिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज राष्ट्रपति कोविंद कानपुर देहात जिले में अपने पैतृक गांव परौंख का करेंगे दौरा
Next: हरियाणा में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट की हुई पुष्टि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.