Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट की हुई पुष्टि
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हरियाणा में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट की हुई पुष्टि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

हरियाणा में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट की एंट्री हो गई है. प्रदेश के फरीदाबाद जिले में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामले सामने आया है. जिले के एक युवक के सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि की गई है.

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी प्रदेश सरकार को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तरफ से सर्वे शुरू कर दिया है.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि सरकार तैयार है. फरीदाबाद में रिपोर्ट किए गए डेल्टा प्लस वैरिएंट के पहले मामले के संबंध में, हमने आदेश दिया है कि व्यक्ति के 100% संपर्कों का परीक्षण किया जाए

और जीनोम सीक्वेंसिंग किया जाए बता दें कि फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र में रहने वाले इस युवक की तबीयत 28 अप्रैल को खराब हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी और 4 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की तरफ उसका सैंपल पिछले महीने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था. शुक्रवार को सैंपल में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि की गई थी.

सिविल सर्जन डॉ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि युवक दिल्ली में जॉब करता है और कुछ दिन पहले ही वहां एक शादी में हिस्सा लेने भी गया था. आशंका है कि वहीं से युवक संक्रमित हुआ था.

प्रदेश में पहला मामला आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिख जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. भूषण ने नए वैरिएंट से प्रभावित आठ राज्यों को भी पत्र लिख भीड़ को रोकने और लोगों के मिलने-जुलने और आवाजाही पर नियंत्रण के उपाय करने को कहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लिया उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय ?
Next: मुख्यमंत्री जी ने अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे : नवनीत कुमार सहगल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.