Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ढाका में आज हुआ बड़ा बम विस्फोट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

ढाका में आज हुआ बड़ा बम विस्फोट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. हालांकि विस्फोट से वाहन और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है

लेकिन अधिकारी विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं लगा पाए हैं. वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग ने दी है. दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया

कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ. घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे. रहमान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

वहीं ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने पत्रकारों को बताया कि घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और इसमें घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले पर ढाका में पुलिस उपायुक्त सज्जाद हुसैन ने कहा निश्चित रूप से ये एक बड़ा विस्फोट है. दमकल सेवा और ढाका महानगर पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है. उनके विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं. वो विस्फोट के कारणों और उससे हुए नुकसान का पता लगा रहे

चश्मदीदों ने बताया कि सड़कों पर कांच के टुकड़े और कंक्रीट के मलबे दिख रहे थे. जिस इमारत में विस्फोट हुआ उसके बाहर खड़ी दो यात्री बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. ढाका स्थित एकाट्टोर टीवी स्टेशन ने बताया कि करीब 50 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 10 घायलों की स्थिति नाजुक है.

अभी विस्फोट का कारण का पता नहीं लग सका है, लेकिन जिस मुख्य इमारत में विस्फोट हुआ वहां फास्ट फूड की दुकान थी. जानकारी के मुताबिक विस्फोट का कारण खराब गैस लाइन या दुकान में इस्तेमाल गैस सिलेंडर हो सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान
Next: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.