Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी छह महीने से अधिक का वक्त बचा है, लेकिन सूबे में सियासत तेज हो गई हैं. इस समय सभी राजनीतिक दल गठबंधन करने की कवायद के साथ जीत की रणनीति बनाने में पूरी मुस्‍तैदी से जुटे हैं.

इस बीच समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर एक थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया है. इसे सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा सुख दुख में साथ निभाया है, सुख दुख में साथ निभाएंगे.

यही नहीं, इस वीडियो में समाजवादी पार्टी ने कोरोना काल के दौरान लोगों को परेशान होते हुए दिखाने के साथ सूबे की योगी सरकार की तमाम कमियां पर नजर डाली है.

वहीं, कोरोना की महामारी के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद करते दिखाया है. साफ है कि सपा भाजपा सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रही है. वैसे भी अखिलेश यादव ने कोरोना काल के दौरान योगी सरकार पर सही प्रकार से रणनीति नहीं बनाने के लिए लगातार हमले किए थे.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1409130750557962240?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1409130750557962240%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Futtar-pradesh%2Flucknow-samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-launch-theme-song-for-up-assembly-election-2022-nodark-3636712.html

बहरहाल, यूपी पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ने सिर्फ भाजपा को अच्‍छी खासी टक्‍कर दी बल्कि कई जिलों में अच्‍छा प्रदर्शन किया था. यही नहीं, मौजूदा दौर में यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासत तेज है

और यहां पर भी भाजपा और सपा में ही सीधी टक्कर दिख रही है. हालांकि अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में उनके प्रत्‍याशियों को पैसे के लालच के अलावा डराने के आरोप भी लगाए हैं.

यूपी की सत्‍ता पर काबिज भाजपा पिछले कुछ महीनों से लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रही है. जबकि सपा और बसपा का भी बैठकों का दौर जारी है.

सपा भी छोटे-छोटे दलों के साथ 2022 के लिए गठबंधन की संभावना तलाश रही है, तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के साथ उत्‍तराखंड विधनसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ढाका में आज हुआ बड़ा बम विस्फोट
Next: उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं-मुकेश कुमार मेश्राम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.