Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुपकार गठबंधन की फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी आज एक बार फिर बैठक
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • राजनीति

गुपकार गठबंधन की फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी आज एक बार फिर बैठक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

गुपकार गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक पर चर्चा करने के लिए आज फिर मुलाकात करेंगे. पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) मुख्यधारा की छह पार्टियों का गठबंधन है

जो जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करने की मांग कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 24 जून को नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद गठबंधन की यह पहली बैठक होगी.

गठबंधन के प्रवक्ता एमवाय तारिगामी ने सोमवार को कहा पीएजीडी की कल बैठक होगी उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे शहर के गुपकार इलाके में गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक होगी. बैठक में प्रधानमंत्री के साथ हुई सर्वदलीय बैठक और गठबंधन के आगे के रास्ते पर चर्चा होगी.

पीएम मोदी की बैठक में शामिल होने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी ने शनिवार को प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक करके बातचीत ब्यौरा दिया था.

गुलाम अहमद ने कहा था कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक का सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि प्रदेश से धारा 370 के हटाए जाने के बाद पहली बार दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच की दूरी कम हुई है.

उन्होंने कहा था कि परिसीमन पूरा होने के बाद अगर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलता है और उसके बाद चुनाव होते हैं तो लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन चुनावों में भाग लेंगे.

वहीं, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि वह खुद तब तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल नहीं हो जाता. महबूबा ने कहा था कि मैंने कई बार स्पष्ट किया है कि मैं केंद्र शासित प्रदेश के तहत कोई चुनाव नहीं लड़ूंगी

लेकिन साथ ही मेरी पार्टी इस तथ्य से भी अवगत है कि हम किसी को राजनीतिक स्थान नहीं लेने देंगे. हमने पिछले साल जिला विकास परिषद का चुनाव लड़ा था पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘इसी तरह अगर विधानसभा चुनाव की घोषणा होती है तो पार्टी बैठकर चर्चा करेगी.

Post navigation

Previous: जम्मू एयरफोर्स बेस पर हमले की जाने ये बड़ी बाते। ….
Next: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.