Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. मंगलवार तड़के हुए एक हादसे में यहां पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा तीन लोग घायल भी हुए हैं. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा दो गंभीर रूप से घायल और एक मामूली घायल हुआ है.

खबर के मुताबिक, भीषण सड़क हादसा एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 62 थाना नगला खंगार इलाके में हुआ है. बताया जा रहा है कि आगरा से बिहार जा रही निजी बस में तकनीकी खामी के चलते दिक्कत आ गई थी.

चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया था. चालक बस को चेक कर ही रहा था कि इतने में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर में ट्रक चालक और परिचालक व बस के चालक के अलावा दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज इटावा में भर्ती किया गया है. सभी मृतकों के शवों को फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम गृह में लाया गया है. पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुपकार गठबंधन की फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी आज एक बार फिर बैठक
Next: पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति लखनऊ में अंबेडकर स्मारक का करेंगे शिलान्यास

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.