Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हेमा मालिनी ने दिया ये बयान
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हेमा मालिनी ने दिया ये बयान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि साल 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने पिछले चार सालों में उत्तर प्रदेश का सराहनीय विकास किया है.

इससे पहले मथुरा से लोकसभा सांसद ने कहा कि मैं कोरोना वैक्सीन की डोज ले चुकी हूं. वैक्सीन लगवाने के बाद मेरे समर्थकों ने भी वैक्सीन लगवाई है. इसलिए मैं देशवासियों को यही कहना चाहती हूं

कि सबको वैक्सीन लगवाना चाहिए. अगर सभी लगवा लेंगे तो तीसरी लहर आने की संभावना नहीं होगी, अगर तीसरी लहर आती भी है तो स्थिति साधारण रहेगी. इसलिए आप वैक्सीन जरूर लगवाएं.

हेमा मालिनी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव उपाय कर रही हैं, लेकिन इसके बचने के लिए लोगों को भी कोविड नियमों का पालन करने की जरूरत है.

बीजेपी सांसद ने ने कहा संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है, लेकिन हम सभी को भी पूरी तरह सावधान रहना होगा. इसके लिये टीकाकरण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. लोग बिना किसी भ्रम के टीका लगवाएं

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि संक्रमण की पहली लहर के बाद हम लापरवाह हो गए थे, जिसके परिणामस्वरूप दूसरी लहर से हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा, इसीलिए हमें दूसरी लहर से सबक लेते हुए और सतर्क रहना होगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई अहम् बैठक गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल
Next: जाने आज 30 जून का पंचांग। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.