Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई अहम् बैठक गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई अहम् बैठक गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. बैठक का एजेंडा क्या होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन जानकारी मिल रही है कि इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

सूत्रों से मिली इस जानकारी के मुताबिक बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. वहीं जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स बेस पर हुए अटैक को लेकर भी इसमें चर्चा हो सकती है. एयरफोर्स बेस पर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सभी सुरक्षा संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है.

बता दें कि वर्तमान समय में भारत सरकार का उद्देश्य है कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का आगाज हो, इसके लिए परिसीमन पूरा होने के साथ ही चुनाव करवा दिए जाएं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में गुपकार दल के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी. इस बैठक में आठ दलों के 14 नेता शामिल हुए थे.

इस बैठक के बाद जम्मू कश्मीर में अचानक आतंकी गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है. इसलिए बैठक में जम्मू कश्मीर में बदलते हालातों के बीच सुरक्षा स्थिति का आंकलन करना और एक मजबूत रणनीति बनाना भी इस बैठक का उद्देश्य हो सकता है.

जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हुए हमले के मामले की जांच आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गयी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू कश्मीर पुलिस से इस केस में अभी तक हुई जांच के सभी दस्तावेज तलब किए हैं.

एनआईए बहुत जल्द मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाएगी. इससे पहले, स्थानीय पुलिस और वायु सेना के अधिकारियों के साथ एनआईए, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड सहित कई एजेंसियां ​​देश में अपनी तरह के पहले आतंकी हमले की जांच कर रही थीं

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पांच दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति लखनऊ में अंबेडकर स्मारक का करेंगे शिलान्यास
Next: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हेमा मालिनी ने दिया ये बयान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.