Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के काम-काज की समीक्षा करने के लिए बुलाई अहम् बैठक
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के काम-काज की समीक्षा करने के लिए बुलाई अहम् बैठक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि आज होने वाले इस बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत हो सकती है.

पीएम मोदी इस बैठक में देश में मौजूदा वैक्सीनेश की स्थिति को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं. बैठक में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को लेकर भी पीएम मोदी चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक डिजिटल तरीके से सुबह 11 बजे से होगी. बैठक को लेकर इस बात की भी जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी अपने कुछ मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं. इस बैठक में वह सड़क एवं परिवहन, नागरिक उड्डयन, टेलीकॉम जैसे मंत्रालय के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

19 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र से पहले यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस बैठक में संसद सत्र को लेकर भी चर्चा संभव है. पीएम मोदी अपने मंत्रियों को विपक्ष को घेरने का भी गुर दे सकते हैं.

बता दें कि कोरोना की वजह से देश की स्थिति बदली है. ऐसे हालत में सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ गई है. ऐसे में इस मीटिंग के दौरान कोरोना के कारण बदले हुए परिस्थितियों में कामकाज को बेहतर करने पर बातचीत हो सकती है.

गौरतलब है कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर रहे हैं. पीएम मोदी इन बैठकों में अलग-अलग मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी देख रहे हैं और सहयोगियों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा भी कर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये 24 घंटों में कोरोना के लगभग 45 हज़ार नए मामले
Next: राजधानी दिल्ली में आये पिछले 24 घंटों में कोरोना के 101 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.