Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये 24 घंटों में कोरोना के लगभग 45 हज़ार नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये 24 घंटों में कोरोना के लगभग 45 हज़ार नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के बाद भारत में हालात अब सामान्य होने लगे हैं. लगातार तीसरे दिन कोरोना मामले 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार

पिछले 24 घंटों में 45,951 नए कोरोना केस आए और 817 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले सोमवार को 46,148 और मंगलवार को 37,566 कोरोना केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 60,729 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 15,595 एक्टिव केस कम हो गए.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 3 लाख 62 हजार 484
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 94 लाख 27 हजार 330
कुल एक्टिव केस- 5 लाख 37 हजार
कुल मौत- 3 लाख 98 हजार 454

देश में लगातार 48वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 29 जून तक देशभर में 33 करोड़ 28 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 36.51 लाख टीके लगाए गए. वहीं अबतक 41 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.31 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भगवान गणेश की पढ़े चालीसा होगी सभी मनोकामनाएं पूरी। …
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के काम-काज की समीक्षा करने के लिए बुलाई अहम् बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.