Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एलपीजी सिलेंडर आज यानि 1 जुलाई से हुआ 25 रुपये और महगा
  • देश
  • मुख्य समाचार

एलपीजी सिलेंडर आज यानि 1 जुलाई से हुआ 25 रुपये और महगा

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
images (2)

बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने घर में इस्‍तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 25 रुपये बढ़ा दिया है.

इसके साथ ही राजधानी दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 834 रुपये हो गया है. इससे पहले रसोई गैस की कीमत 809 रुपये थी. हालांकि अप्रैल में सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था, इसके बाद मई-जून में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

दिल्ली के अलावा आज से कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 861 रुपये बिक रहा है. वहीं मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर की कीमत क्रमश: 834 और 850 रुपये मिल रहा है.

दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था. 1 जुलाई को ये कीमत 834 रुपये है. यानी कि इस साल 138 रुपये घरेलू गैस का दाम बढ़ गया है. 4 फरवरी को दाम बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया.

इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपये और 25 फरवरी को दाम 794 रुपये कर दिए गए. एक मार्च को सिलेंडर का दाम 819 रुपये कर दिया गया. अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गई है. इसके बाद अब जुलाई में दाम 834 रुपये कर दिया गया है.

वहीं दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 76.50 रुपये बढ़ाकर 1550 रुपये कर दिया गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, एक जून को दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 122 रुपये कम किया गया था. फिलहाल कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 1651.50, 1507, 1687.50 रुपये है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश आज मना रहा नेशनल डॉक्टर्स डे
Next: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ से कराया गया गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.