Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ से कराया गया गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ से कराया गया गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. मुलायम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है

कि मुलायम को बेचैनी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है. अस्पताल में उनके सभी टेस्ट भी किए जा रहे हैं.

बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है. बीते साल अगस्त 2020 में पेट दर्द के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में यूरिनल इंफेक्शन मिला था.

इसी साल उन्हें पेट में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. मुलायम को पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है.

कोलोनोस्कोपी करके आंत की सफाई की गई थी. इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी. मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया था

कि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम सिंह के गुर्दों तक पहुंचा है. तब उन्हें देखने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा वरिष्ठ नेता और भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के सदस्य पहुंचे थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एलपीजी सिलेंडर आज यानि 1 जुलाई से हुआ 25 रुपये और महगा
Next: दिल्ली और एनसीआर के इन इलाकों में देरी से आया मानसून करना होगा इंतेज़ार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.