Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राहुल गांधी ने कोरोना वैक्‍सीन को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

राहुल गांधी ने कोरोना वैक्‍सीन को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

कोरोना वैक्‍सीन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है कि जुलाई आ गया..वैक्सीन नहीं आई.

राहुल गांधी पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्‍सीन पर केंद्र सरकार को घेरते आ रहे हैं. उन्‍होंने सरकार से अपील की है कि देश के हर नागरिक को जल्‍द से जल्‍द कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाए, जिससे आने वाले कोरोना संकट से लोगों को बचाया जा सके.

Just yesterday, I put out facts on vaccine availability for the month of July.

What is @RahulGandhi Ji’s problem ?Does he not read ?
Does he not understand ?

There is no vaccine for the virus of arrogance and ignorance !!@INCIndia must think of a leadership overhaul ! https://t.co/jFX60jM15w

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 2, 2021

राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद अब केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता से वैक्‍सीन पर ओछी राजनीति न करने की अपील की है.

राहुल गांधी के वैक्सीन वाले ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जवाब देते हुए कहा कल ही, मैंने जुलाई महीने में वैक्‍सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है.

राहुल गांधी जी की समस्‍या क्‍या है? क्‍या वह पढ़ते नहीं हैं? क्‍या वह समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस के लिए कोई वैक्‍सीन नहीं है. कांग्रेस को अपने नेतृत्व और पार्टी संभालने पर ध्यान देने की जरूरत है.

12 cr vaccine doses will be available in July – separate from supply to pvt hospitals. States have been informed about supply 15 days back. Rahul Gandhi should understand that petty politics, instead of seriousness, is not right in the fight against COVID: Union Min Piyush Goyal pic.twitter.com/VnCfktzogm

— ANI (@ANI) July 2, 2021

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया है. गोयल ने लिखा कि वैक्सीन की 12 करोड़ डोज जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी जो प्राइवेट अस्पतालों की आपूर्ति से अलग है.

राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है.

कोरोना वैक्‍सीनेशन अभियान को बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार की अगुवाई में वैक्‍सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है.

पिछले 11 दिनों में औसतन 62 लाख वैक्‍सीन हर दिन लगाई जा रही है. गौरव भाटिया ने कहा, कांग्रेस की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है. राहुल गांधी को सदबुद्धि कब आएगी. उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को नफरत का मोतियाबिंद है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के डेल्टा वेरिएंट है 60 % ज्यादा संक्रामक
Next: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर अमरिंदर सिंह को घेरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.