Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर अमरिंदर सिंह को घेरा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर अमरिंदर सिंह को घेरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में बिजली के मुद्दे पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. राज्य में बिजली कटौती पर सिद्धू ने सलाह देते हुए 9 ट्वीट्स किए हैं.

बता दें भीषण गर्मी के बीच पंजाब में प्रति दिन बिजली की मांग 14,000 मेगावाट से अधिक हो गई है, जिसके कारण सरकारी बिजली आपूर्तिकर्ता पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मजबूरन बिजली कटौती और उद्योगों पर पाबंदियां लगानी पड़ रही हैं.

बिजली के मुद्दे पर सिद्धू ने ट्वीट किया बिजली की लागत, कटौती, बिजली खरीद समझौते और पंजाब के लोगों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का सच क्या है.

अगर हम सही दिशा में करेंगे तो राज्य में बिजली कटौती की कोई जरूरत नहीं है. सीएम को ना तो ऑफिस टाइमिंग ना बदलना होगा और ना ही आम लोगों को एसी के इस्तेमाल पर कोई नियम लाना पड़ेगा

सिद्धू ने बिजली खरीद की लागत पर दावा किया कि ‘पंजाब 4.54 प्रति यूनिट रुपये की औसत लागत पर बिजली खरीद रहा है. जबकि राष्ट्रीय औसत 3.85 रुपये प्रति यूनिट और

चंडीगढ़ 3.44 रुपये प्रति यूनिट का पेमेंट कर रहा है. 3 निजी थर्मल प्लान्ट्स पर पंजाब की अति-निर्भरता के चलते अन्य राज्यों की तुलना में राज्य 5-8 प्रति यूनिट अधिक पेमेंट करता है.

8. Punjab already gives 9000 Crore Power Subsidy but Delhi gives only 1699 Crore as Power Subsidy. If Punjab copies Delhi Model, we will get merely 1600-2000 Crore as Subsidy. To better serve the People of Punjab – Punjab needs an Orignal Punjab Model, Not a copied Model !!

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 2, 2021

कांग्रेस नेता ने लिखा पंजाब नेशनल ग्रिड से काफी सस्ती दरों पर बिजली खरीद सकता है, लेकिन बादल के सरकार PPAपंजाब में जनहित के खिलाफ काम कर रहे हैं. न्यायालयों से कानूनी संरक्षण होने के कारण पंजाब इस PPA पर फिर से बातचीत नहीं कर सकता लेकिन एक रास्ता है.

पंजाब विधानसभा किसी भी समय नेशनल पावर एक्सचेंज पर उपलब्ध कीमतों पर बिजली खरीद लागत के संबंध में कानून ला सकती है. ऐसे में कानून में संशोधन करके ये समझौते बेकार हो जाएंगे और पंजाब के लोगों का पैसा बचेगा.

गौरतलब है कि राज्य में बिजली की बढ़ती हुई मांग और बारिश नहीं होने के कारण PSPCL ने राज्य सरकार और सरकारी कार्यालयों से बिजली का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के अलावा तीन जुलाई तक एसी को बंद रखने की अपील की है.

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने कोरोना वैक्‍सीन को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Next: पुलवामा में सुरक्षाबलों की आतंकियों की मुठभेड़

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.