Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में आये कोरोना के 24 घंटों में लगभग 44,000 से ज्यादा नए मामले 738 की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के 24 घंटों में लगभग 44,000 से ज्यादा नए मामले 738 की गई जान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

भारत में कोरोना संकट अभी टला नहीं है. हर दिन करीब 50 हजार नए मामले आ रहे हैं. हालांकि 27 जून से लगातार 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,111 नए कोरोना केस आए और 738 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 57,477 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 14,104 एक्टिव केस कम हो गए.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 5 लाख 2 हजार 362
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 96 लाख 5 हजार 779
कुल एक्टिव केस- 4 लाख 95 हजार 533
कुल मौत- 4 लाख 1 हजार 50

देश में लगातार 51वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 2 जुलाई तक देशभर में 34 करोड़ 50 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 50 लाख टीके लगाए गए. वहीं अबतक 41.64 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से मृत्यु का सिर्फ एक मामला सामने आया और राज्य में संक्रमण के 133 नए मरीज मिले. अब तक 22,616 मरीजों की मौत हुई है. कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,06,384 हो गई है.

मध्य प्रदेश में संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,887 तक पहुंच गयी. मरने वालों की कुल संख्या 8,989 हो गयी है.

राजस्थान में शुक्रवार को 76 नए मामले सामने आए, वहीं इस दौरान राज्य में इस घातक संक्रमण से सात और लोगों की मृत्यु हो गयी. संक्रमण से अब तक 8,930 लोगों की मौत हो चुकी है.

केरल में 12,095 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,49,128 हो गई. इसके अलावा 146 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 13,505 तक पहुंच गई है.

मुंबई में संक्रमण के 676 नए मामले आए जबकि संक्रमण से 27 लोगों की मौत हुई है. वहीं 546 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. शहर में अभी तक कुल 7,23,555 लोगों के संक्रमित होने और कोरोना वायरस संक्रमण से 15,499 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 305 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 9,95,195 हो गई है. राज्य में 13,450 मरीजों की मौत हुई है.

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें की कैसा रहेगा दिन। ….
Next: दक्षिणी दिल्ली के इन बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा घोषित : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.