Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दक्षिणी दिल्ली के इन बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा घोषित : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दक्षिणी दिल्ली के इन बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा घोषित : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

दिल्ली के दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की हाल ही में हुई एक बैठक में फैसला गया है कि दक्षिणी दिल्ली के 20 बाजारों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाएगा.

यह निर्णय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के नियम 2016 पर ‘सिटी लेवल टास्क फोर्स’ की पहली बैठक के दौरान लिया गया. इस बैठक के दौरान जन जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, रैली, पोस्टर, प्रशिक्षण आयोजित कर 50 माइक्रॉन से कम प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू करने

आरडब्ल्यूए, बाजार एवं व्यापारी संघों, औद्योगिक संघों के साथ सक्रिय सहयोग से आईईसी गतिविधियों जैसे निर्णय भी लिए गए है. एसडीएमसी द्वारा 18 जून 2021 को ‘सिटी लेवल टास्क फोर्स’ का गठन किया गया था.

बैठक में जिलाधिकारियों (दक्षिण, नई दिल्ली, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम, मध्य, उत्तर, पूर्व जिला), उपायुक्तों (मध्य, दक्षिण, पश्चिम, नजफगढ़ जोन), गैर सरकारी संगठन आईटीसी वाह, आरडब्ल्यूए-डिफेंस कॉलोनी और नवजीवन विहार

नेहरू प्लेस ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, ओखला औद्योगिक क्षेत्र के एसोसिएशन के प्रतिनिधि, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन की सदस्य प्रबंध समिति सहित टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे. इंजीनियर-इन-चीफ (एसडीएमसी) और एसडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे जिनसे कई मुद्दों पर बात हुई.

वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शुक्रवार को लक्ष्मी नगर बाजार को फिर से खोलने की इजाजत दे दी. कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन की वजह से दो दिन पहले ही इस बाजार को पांच जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था.

डीडीएमए ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इलाके में मोबाइल कोविड-19 जांच वाहन तैनात रखें. दुकानदारों औऱ विक्रेताओं के लिए टीकाकरण अभियान चलाएं और बाजार में कड़ी निगरानी बनाए रखें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के 24 घंटों में लगभग 44,000 से ज्यादा नए मामले 738 की गई जान
Next: दिल्ली में हल्की बारिश होने से मिलेगी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.