Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में प्रशासन ने ड्रोन व उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
  • जम्मू कश्मीर
  • देश

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में प्रशासन ने ड्रोन व उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ, राजौरी के बाद श्रीनगर में भी प्रशासन ने ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. रविवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है

कि हाल ही में जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर में उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से बैन लगाया जा रहा है.

आदेश के मुताबिक किसी भी तरह के ड्रोन या अन्‍य अनमैन्‍ड एरियल व्हीकल्स रखना प्रतिबंधित होगा. प्रशासन ने कहा है जिनके पास भी ऐसे पहले से ऐसी डिवाइसेज हैं, उन्हें नजदीकी थाने में जमा करा दें.

श्रीनगर के जिलाधिकारी मोहम्‍मद ऐजाज ने अपने ऑर्डर में कहा कि यह फैसला एसएसपी की सिफारिशों के बाद लिया गया है. जिले में ड्रोन या ऐसे ही UAVs को रखने/बेचने/जमा करने, इस्‍तेमाल करने या ट्रांसपोर्ट करने पर प्रतिबंध होगा. सरकारी विभाग जो र्डोन्‍स का यूज करते हैं, उन्‍हें ऐसा कुछ करने से पहले स्‍थानीय थाने में सूचना देना होगी.

इससे पहले कठुआ के जिलाधिकारी राहुल यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया था, ‘यह देखा गया है कि सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए छोटे ड्रोन कैमरों का उपयोग बढ़ गया है.

राष्ट्र विरोधी तत्व जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने, जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं. इसीलिए कठुआ में इस तरह के ड्रोन पर बैन लगाया जा रहा है.

जम्मू में हुए ड्रोन हमले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद NIA के बड़े अधिकारी बृहस्पतिवार को घटना स्थल पहुंचे. हालांकि एजेंसी के सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारी पहले दिन से धमाके की साइट पर जाते रहे, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर जांच की शुरुआत हुई है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की जीत पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई
Next: जानें आज 5 जुलाई का पंचांग। …..

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.