Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की जीत पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की जीत पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है. साइना के बधाई देने के बाद इस पर राज्य की राजनीति तेज गई है.

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बीजेपी की जीत पर चैंपियन बैडमिंटन प्लेयर साइना ने लिखा, योगी आदित्यनाथ सर, यूपी में ज़िला पंचायत चुनाव में मिली दमदार जीत की बधाई.

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी ने कुल 75 सीटों में से 67 सीटें जीत ली. इनमें से 21 सीटों पर बीजेपी ने निर्विरोध चुनाव जीता है. यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव है.

साइना नेहवाल के इस ट्वीट पर विरोधी पार्टी ने तंज कसा है. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने साइना को ‘सरकारी शतलर’ तक बता दिया. चौधरी ने ट्वीट किया, सरकारी शटलर ने जनता के मत को दबाने में दक्षता हासिल करने वाली बीजेपी को मान्यता दी है.

Hearty congratulations for thumping victory in Zila Panchayat Chairperson election in UP @myogiadityanath sir 🙏🙏 #ZilaPanchayatElectionUP2021

— Saina Nehwal (@NSaina) July 3, 2021

मुझे लगता है कि मतदाताओं को उनके फैसले को प्रभावित करने की कोशिश में लगे कुछ सेलिब्रिटी को करारा जवाब देने की जरूरत है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ एक सीट पर सफलता मिली है.

शनिवार को राज्य के 53 जिलों में हुए मतदान में अधिकांश जिलों में भाजपा और सपा-रालोद-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला रहा. बसपा ने यह कहते हुए चुनाव का बहिष्कार किया था कि सरकार राज्य की मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है.

सरकारी shuttler recognises BJP skill in smashing peoples’ verdict!

I think voters need to play a subtle drop shot on celebs trying to influence their decisions! https://t.co/6rlxDk5I6L

— Jayant Singh (@jayantrld) July 3, 2021

चुनाव में सिर्फ सात सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत नहीं मिल सकी. इनमें एक सीट पर रालोद, चार सीटों पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली है. इनमें रालोद अपने गढ़ बागपत में और सपा अपने गढ़ एटा में चुनाव जीतने में सफल रही.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने किया दावा 2022 में बनेगी बीजेपी की सरकार ओवैसी का चैलेंज किया स्वीकार
Next: जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में प्रशासन ने ड्रोन व उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.