Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गत 7 वर्षों में काशी में रिकॉर्ड विकास परियोजनाएं आयीं और विकास हुआ है। काशी को सजा कर रखें। विगत 5-7 वर्षों में काशी में बड़े स्तर पर सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हुआ है। वर्षा के कारण जो सड़कें खराब हुई हों उन्हें तत्काल ठीक किया जाए। काशी के विकास कार्यों का संदेश देश-दुनिया को मिले। जनप्रतिनिधिगण व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय से विकास कार्यों को गति प्रदान करें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका स्थलीय सत्यापन व गुणवत्ता देख ली जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का प्रभाव आमजन को महसूस हो। काशी के अंदर पुलिस पेट्रोलिंग तेज करें। ट्रैफिक व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए। नगर निगम स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे। वाराणसी विकास प्राधिकरण मानचित्रों को पास करने में तत्परता दिखाए। चौराहों का सुंदरीकरण कर काशी को सजाया जाए। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचे।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि 736.38 करोड़ रुपए की 75 प्रमुख परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की 417.68 करोड़ रुपए की 64 प्रमुख परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रस्ताव तैयार होकर स्वीकृत हो चुके हैं। 
पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में 186.00 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वाराणसी नगर निगम में अंतरराष्ट्रीय सुविधा एवं सहयोग केंद्र रुद्राक्ष का निर्माण, 62.89 करोड़ रुपए लागत से राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर परिसर में 50 शैया महिला चिकित्सालय के अनावासीय भवन का निर्माण, 29.63 करोड़ की लागत से बी0एच0यू0 में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी का निर्माण तथा 62.04 करोड़ रुपए लागत से 33.91 किमी0 लम्बे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शामिल हैं। 
इसके अलावा, 50.17 करोड़ रुपए लागत से वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर पूर्वात्तर रेलवे के समपार संख्या 20 स्पेशल पर प्रस्तावित 3 लेन ऊपरगामी सेतु का निर्माण, 20.25 करोड़ रुपए लागत से जनपद में राजघाट से अस्सी तक क्रूज बोट के संचालन का कार्य एवं चार पार्कों का विकास एवं सौंदर्यीकरण व 84 घाटों पर सूचना पट्ट का कार्य, 19.55 करोड़ रुपए लागत से गोदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। 
साथ ही, 14.21 करोड़ रुपए लागत से मछोदरी स्मार्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल व स्किल डेवलपमेंट सेंटर का विकास, 11.95 करोड़ रुपए लागत से अस्सी घाट व राजघाट व अन्य घाटों पर दबाव कम किए जाने हेतु गंगा नदी की ड्रेजिंग एवं चैनेलाइजेशन का कार्य, इसके अलावा सर सुंदरलाल चिकित्सालय बी0एच0यू0 में 45.50 करोड़ रुपये लागत से निर्मित 100 शैयायुक्त एम0सी0एच0 विंग, 60.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 80 टीचर रेजिडेंशियल फ्लैट, 29.63 करोड़ रुपये की लागत से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी के पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 17 करोड़ रूपये की लागत से आई0यू0सी0टी0ई0 भवन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम मल्टीपरपज भवन के निर्माण आदि कार्य प्रमुख हैं।
बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री अनिल राजभर, पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन लाजपत नगर मार्केट अब मंगलवार को रहेगा बंद
Next: मुख्यमंत्री ने वाराणसी में पांडेयपुर स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में निर्मित 50 शैया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.