Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन लाजपत नगर मार्केट अब मंगलवार को रहेगा बंद
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन लाजपत नगर मार्केट अब मंगलवार को रहेगा बंद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

कोरोना के नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली में बड़ा फैसला लिया गया है. नियमों का पालन न होने पर प्रशासन ने आदेश ने निर्देश दिया है कि मंगलवार को लाजपत नगर मार्केट बंद रखा जाएगा.

प्रशासन ने यह फैसला कोविड नियमों के उल्लंघन के कारण लिया है. मार्केट बंद करने को लेकर बताया गया है कि बाजार में लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे.

साथ ही आपको यह भी बता दें कि लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है और आम दिनों में यहां भारी संख्या में लोग शॉपिंग के लिए पहुंचते हैं.

कोरोना के कारण मार्केट बंद कर दिया गया था जिसके बाद मार्केट खुलने पर लोगों की भीड़ एक बार फिर से बढ़ गई. भीड़ को देखकर प्रशासन सकते में आ गई और कोरोना के मामले बढ़ न जाए इसे ध्यान में रखते हुए मार्केट को बंद करवा दिया गया.

इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में आने वाली गांधी नगर की 12 दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था. कोविड नियमों का पालन न करने को लेकर प्रशासन ने गांधी नगर मार्केट में यह कार्रवाई की थी.

एसडीएम की ओर से सभी 12 दुकानदारों को अलग-अलग आदेश जारी किया गया था. आदेश के मुताबिक इन सभी दुकानों को 12 जुलाई तक बंद रखने को कहा गया है. वहीं नांगलोई में भी दो बाजारों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण बंद करवा दिया गया है.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा दूसरी लहर के दौरान कई बार यह कह चुके हैं कि वह नहीं चाहते हैं कि लॉकडाउन की घोषणा की जाए लेकिन अगर लोग घरों से निकलने को लेकर प्रशासन का आदेश नहीं मानेंगे तो यही अंतिम उपाय है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.