Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2 हुआ रिलीज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2 हुआ रिलीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार हर मोर्चे पर लगातार जमे हुए हैं. अक्षय इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं. वहीं उनका म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल 2 भी रिलीज हो गया है.

काम को लेकर जुनून इस कदर है कि एक्टर फिल्मों के साथ-साथ वीडियो के लिए भी समय निकाल लेते हैं. इस म्यूजिक वीडियो में टूटे हुए दो दिलों की कहानी देखने को मिल रही है.

अक्षय कुमार के पहले म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ के बाद फैंस लंबे समय से पार्ट टू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अपने म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट और वीडियो शेयर कर दिया है.

इस गाने का वीडियो शेयर कर अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ‘फिलहाल, मेरा पहला म्यूजिक वीडियो कुछ नया और फन के लिए था लेकिन….फिलहाल 2-आपकी बेइंतहा मोहब्बत का नतीजा है’.

पहले सॉन्ग की सफलता का असर दूसरे पर दिख रहा है. अक्षय कुमार के इस वीडियो को शेयर किए एक घंटे भी नहीं बीते थे कि 11 लाख से अधिक व्यूज मिल गए. अक्षय के फैंस उनके इस रोमांटिक वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार और नुपूर सेनन की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है. इस म्यूजिक वीडियो में सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. बी प्राक की आवाज की कशिश ने ‘फिलहाल’ के वीडियो को शानदार सफलता दिलाई अब पार्ट टू को भी उसी तरह प्यार मिलना शुरू हो गया है. इस गाने में प्यार भरा दर्द देखने को मिल रहा है.

देसी मेलोडीज पर रिलीज किए गए इस गाने में अक्षय कुमार ने एक ऐसे प्रेमी का रोल प्ले किया है जिसकी प्रेमिका की शादी हो जाती है. अक्षय लड़की को देख रोते और उसकी शादी में भी नाचते-नाचते रोते देखे जा रहे हैं.

अक्षय का यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज से पहले आज ही अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोल किया था जिसमें मिले जवाब से एक्टर उत्साहित हैं.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड संक्रमण से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिये
Next: उत्तर प्रदेश : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अहम निर्देश

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.