Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अहम निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अहम निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (1)

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहम निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि कि अधिकारी शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें.

अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए. सीएम ने साथ ही कहा कि ब्लॉक स्तर पर डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएं. यही नहीं चुनाव ड्यूटी को देखते आगामी 11 जुलाई तक कोई अवकाश न स्वीकृत किया जाए.

उत्तर प्रदेश की 826 क्षेत्र पंचायतों का बढ़ा हुआ कार्यकाल 17 सितंबर को खत्म हो जाएगा. इसे लेकर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

आयोग अनुसार प्रत्याशियों का नामांकन 8 जुलाई को होगा, इसके बाद 9 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे. 10 जुलाई को मतदान के साथ ही रिजल्‍ट घोषित कर दिया जाएगा.

राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, 8 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्‍मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. जबकि इसी दिन नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी.

9 जुलाई को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे. आयोग ने नामांकन पत्र वापस लेने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया है.

10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा. इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा.

बता दें इससे पहले जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने 75 में से 65 सीट जीती हैं. 2 सीटों पर उसके समर्थित उम्मीदवारों ने कब्‍जा किया है. समाजवादी पार्टी को सिर्फ 5 सीटें मिलीं,

एक पर उसकी सहयोगी राष्‍ट्रीय लोकदल जीती है. वहीं राजा भैया की जनसत्ता दल ने प्रतापगढ़ सीट जीती है. 2016 में सपा ने रिकॉर्ड 63 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Post navigation

Previous: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो फिलहाल 2 हुआ रिलीज
Next: जाने दिल्ली पर कब होगा मानसून मेहरबान। …

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.