Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली बीते कल अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा यानी 42.6 डिग्री सेल्सियस
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली बीते कल अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा यानी 42.6 डिग्री सेल्सियस

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

वहीं इस दौरान हवा का स्तर अधिकतम 71 और न्यूनतम 32 फीसदी रहा. जबकि साल 2011 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

उसके बाद कल के दिन को दशक की सबसे गर्म 7 जुलाई माना गया है, लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की उम्मीद जताई है.

साथ ही पूरे सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई को दिल्ली में नमी का स्तर काफी ज्यादा देखने को मिला था, जिसकी वजह से लोगों का पसीने से बुरा हाल रहा.

माना जा रहा है कि पिछले 15 साल में पहली बार मानसून इतनी देरी से आ रहा है, इस वजह से बारिश के मौसम में दिल्ली को तेज धूप और गर्मी झेलनी पड़ रही है.

जानकारी के मुताबिक साल 2006 में मानसून की शुरूआत 9 जुलाई से हुई थी. जबकि पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को ही आ गया था, लेकिन इस बार मौसम विभाग के मुताबिक लगातार चल रही पश्चिमी हवाओं की वजह से दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के इलाकों में बारिश कम हो रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार के बाद हल्की बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद की जा सकती है. इसलिए मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं पूरे हफ्ते दिल्ली का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटे में 45000 से ज्यादा मामले
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हुआ विस्तार व 43 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.