Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटे में 45000 से ज्यादा मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटे में 45000 से ज्यादा मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है. हर दिन औसतन 45 हजार नए कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,892 नए कोरोना केस आए और 817 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 44,291 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 784 एक्टिव केस बढ़ गए.

कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 7 लाख 9 हजार 557
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 98 लाख 43 हजार 825
कुल एक्टिव केस- 4 लाख 60 हजार 704
कुल मौत- 4 लाख 5 हजार 28

देश में अब कोरोना संक्रमण के नए मामलों से कम रिकवरी हो रही है. 7 जुलाई तक देशभर में 36 करोड़ 48 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 33 लाख 81 हजार टीके लगाए गए.

वहीं अबतक करीब 42 करोड़ 52 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में बुधवार को वायरस संक्रमण के 9,558 नए मामले सामने आए और 147 मरीजों ने दम तोड़ दिया. संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 61,22,893 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,23,857 हो गई. राज्य में अब तक 58,81,167 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,14,625 मरीज उपचाराधीन हैं.

महाराष्ट्र में संक्रमण की दर 14.2 प्रतिशत है. विभाग के अनुसार, मुंबई में संक्रमण के 662 नए मामले सामने आए तथा नौ और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 7,26,278 हो गए और मृतकों की संख्या 15,573 पर पहुंच गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुरुवार को इन मंत्रों से करें विष्णु जी प्रसन्न। …
Next: राजधानी दिल्ली बीते कल अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा यानी 42.6 डिग्री सेल्सियस

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.