Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (5)

बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना जिला के खानपुर की है, जहां अंतिम संस्कार कर लौटने के दौरान यात्रियों से भरी नाव बूढ़ी गंडक नदी में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. दोनों को ग्रामीणों ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. जबकि, पांच से छह लोगों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश नदी में की जा रही है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ रंजन कुमार दिवाकर, बीडीओ गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती सहित पुलिस के जवान राहत और बचाव के कार्य में जुट गए.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बछौली गांव निवासी राम प्रवेश राय की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग नाव के सहारे नदी के उस पार गए थे. अंतिम संस्कार कर लौटने के दौरान नाव तेज धारा में असंतुलित होकर पलट गई. ग्रामीणों के अनुसार नाव पर आठ से दस लोग सवार थे.

मृतकों की पहचान चंद्रजीत कुमार राय, अमन कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है. वहीं, घायलों में राम जतन राम और सोभन महतो शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे के बाद मृतक के घरवालों में कोहराम मचा है. घटना के संबंध में सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हुई है.

दो लोगों को निकाला गया है, जो जीवित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नदी में कुछ और लोगों के शव हो सकते हैं. लेकिन इस बारे में कुछ निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है.

Post navigation

Previous: प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे -श्री अमित मोहन प्रसाद
Next: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार को चेताया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.